मंडी (सीमा शर्मा): भाजपा युवा मोर्चा सुंदर नगर की बैठक सुंदर नगर में मंगलवार को सम्पन्न हुई। जिसमें भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने भाग लिया। पदाधिकारियों ने सुन्दर नगर के विधायक राकेश जमवाल का गरमजोशी के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक ने आपने सम्बोधन में कहा कि युवाओं के दम पर इस बार भी भाजपा जीतकर आएगी। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाओं में नौ हजार वोटो से जीत दर्ज की थी, इस बार 15 हजार वोटों से जीतेगें।
उन्होंने कहा कि भाजपा पिछले पांच सालो से हुए विकास के दम पर वोट मांगेगी व भाजपा इस बार एक लाख युवाओं क़ो मोर्चा से जोड़ेगी। उन्होंने कहा की युवा मोर्चा का हर एक कार्यकर्त्ता कड़ी मेहनत से कार्यक्रम में भाग लेगा और भाजपा के लिए घर घर वोट मांगेगा। पदाधिकारियों ने कहा कि पिछले पांच सालों से जयराम सरकार और केंद्र की सरकार ने विकास के नए आयाम स्थापित किए है, इसके दम पर जनता एक बार फिर भाजपा की सरकार बनना तय है।
