अनिल नेगी, किन्नौर: प्रगतिशील हिमाचल स्थापना के 75 वर्ष के उपलक्ष्य में किन्नौर जिला के छोलटू में आयोजित होने वाले समारोह में गत 75 वर्षो में किन्नौर जिला की विकास गाथा दिखाई जाएगी। 10 विभागों की ओर से आयोजन स्थल पर विकासात्मक प्रदर्शनी लगाई जाएगी। आज इसी आयोजन की तैयारियों को लेकर उपायुक्त आबिद हुसेन सादिक के अध्यक्षता में एक समिक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
आबिद हुसेन सादिक ने कहा कि आयोजन में प्रदेश के स्थापना के 75 वर्ष के उपलक्ष्य मेें तैयार वृत चित्र दिखाया जाएगा साथ ही 75 वर्ष की विकास गाथा को प्रर्दशित करता गीत भी प्रसारित किया जाएगा। इस दौरान लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए नुक्कड नाटक के प्रदर्शन के अतिरिक्त मतदाताओं को ई.वी.एम.से जुड़ी जानकारी भी दी जाएगी।
उन्होंने विभागध्यक्षों को निर्देश दिए कि प्रदर्शनी से संबंधित सभी तैयारी 10 सितंबर तक पूर्ण कर ले। उन्होंने अन्य विभागाध्यक्षों को भी निर्देश दिए कि आयोजन को लेकर उन्हें जो दायित्व दिए गए है शीघ्र उन्हें पूर्ण कर लें।
बैठक की कार्यवाही का संचालन उपमंडलाधिकारी कल्पा डॉ. मेजर शशांक गुप्ता ने किया । बैठक में उपमंडलाधिकारी निचार विमला वर्मा, सहायक आयुक्त राजिन्द्र कुमार गौतम, परियोजना अधिकारी एंव उप निदेशक ग्रामीण विकास अभिकरण जयवन्ती ठाकुर व विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।
