अनिल नेगी, किन्नौर: किन्नौर जिला की भौगोलिक परिस्थितियों के मद्देनजर यहां पर राहत व बचाव से संबंधित आधुनिक उपकरणों की आवश्यक को देखते हुए आज उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष आविद हुसैन सादिक ने यहां गृह रक्षक की पहली बिटालियन को आपदाओं के समय उपयोग होने वाले राहत व बचाव उपकरण प्रदान किए।
इन उपकरणों का निरीक्षण करते हुए उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने डीडीएमए पर विश्वास जताते हुए कहा कि किन्नौर की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए खोज व बचाव के नए उपकरणों का शामिल होना बहुत आवश्यक है क्योंकि यहां आए दिन कोई न कोई दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने कहा कि इन नवीन व आधुनिक उपकरणों के प्राप्त होने से किन्नौर ग्रह रक्षा की पहली बटालियन ओर सुदृढ़ होगी ओर आपात स्थिति में ओर कुशलता व बेहतर तरीके से कार्य कर सकेगी।
कमांडेंट गृह रक्षक कुशल चंद ने उपायुक्त का बिटालियन को आधुनिक व नवीन राहत व बचाव उपकरण उपलब्ध करवाने के लिए आभार व्यक्त किया। इस दौरान होमगार्ड व डीडीएमए किन्नौर के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
