अनिल नेगी, किन्नौर: किन्नौर जिला के बारंग गांव में सोमवार रात 9 बजे के करीब एक व्यक्ति के घर में आगजनी की घटना हुई। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है लेकिन इस व्यक्ति की लाखों की संपदा इस आग की भेंट चढ़ गई है। वहीं ग्रामीण लगातार व्यक्ति के घर मे लगी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे है लेकिन आग की लपटे इतनी तेज है कि आग बुझाने में ग्रामीणों को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी है।
जिला के बारंग गांव मे व्यक्ति के घर मे आगजनी की घटना की सूचना के बाद दमकल विभाग आग पर काबू पाने के लिए रवाना हो गया है लेकिन व्यक्ति क़ा घर सड़क से काफी दूर बताया जा रहा है। ऐसे में दमकल विभाग की कर से शायद आग पर काबू पाना मुश्किल साबित हो सकता है,ऐसे मे केवल ग्रामीणों की मेहनत ही इस आग को घटना स्थल के आसपास वाले क्षेत्र मे फैलने से रोक सकता है।
वहीं प्रशासन की ओर से इस आग की घटना पर डीसी किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि आगजनी मे नुकसान की फ़ौरी राहत पीड़ित व्यक्ति व परिवार को देने के निर्देश दिए है ताकि आगजनी मे व्यक्ति के नुकसान की कुछ भरपाई हो सके।
