अनिल नेगी,किन्नौर: प्रदेश विधानसभा चुनावों के मद्देनजर प्रदेश भर में बनाए गए निर्वाचन केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं उपमंडलाधिकारी कल्पा डॉ.मेजर शशांक गुप्ता ने आज किन्नौर जिले पूह उपमंडल के यंगथंग व नाको स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी दिशनिर्देशों के अनुसार मतदान केंद्रों पर सुविधाओं की जानकारी भी हासिल की इस अवसर पर बी एल ओ व अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
