By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: सरकारी दावों की पोल खोल रही यह तस्वीर, बुढ़ापे में बुजुर्ग ओर उसका बेटा जर्जर घर में रहने को मजबूर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > सरकारी दावों की पोल खोल रही यह तस्वीर, बुढ़ापे में बुजुर्ग ओर उसका बेटा जर्जर घर में रहने को मजबूर
himachal

सरकारी दावों की पोल खोल रही यह तस्वीर, बुढ़ापे में बुजुर्ग ओर उसका बेटा जर्जर घर में रहने को मजबूर

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/09/07 at 6:20 AM
Share

संजीव महाजन,नूरपुर: प्रदेश सरकार की ओर से हर गरीब को पक्का मकान देने के दावों की पोल खोलती एक तस्वीर विधानसभा ज्वाली के तहत ग्राम पंचायत फारियां के वार्ड नंबर-4 में देखने को मिल रही है। यहां 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला ज्ञानो देवी अपने 61 वर्षीय बेटे प्यारे लाल के साथ जर्जर मकान में रहने को मजबूर है। हालात यह है कि जिस जर्जर मकान में यह बुजुर्ग महिला रह रही है उसका एक हिस्सा पिछले वर्ष बरसात के कारण गिर गया था और इस बार अब भारी बारिश के कारण घर का बरामदा गिर गया है।

हैरानी इस बात की है कि आईआरडीपी से संबंधित होने के बावजूद भी आजतक उनको मकान की ग्रांट नहीं मिल पाई है। ज्ञानो देवी ने रोते हुए बताया कि सरकार हर गरीब परिवार को मकान बनाने के लिए मदद करती है लेकिन हमारी कोई सहायता नहीं की गई है। गत वर्ष मकान का एक हिस्सा गिरने से बरामदे में ही खाना बनाती थी और सोती थी लेकिन भारी बारिश की वजह से बरामदा भी गिर गया है। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रधान ने 2015 में मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत प्रस्ताव डाला था लेकिन आजतक मकान नहीं मिला। उन्होंने कहा कि इस मकान का जो शेष हिस्सा बचा है वो भी जर्जर हालत में है जोकि कभी भी गिर सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाएं धूल फांकती हुई दिखती है ओर जिन्हें जरूरत है उन्हें वास्तव में सहायता नहीं मिलती

वहीं ग्राम पंचायत फारियां के उपप्रधान रमन कुमार ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, डीसी कांगड़ा डॉ.निपुण जिंदल, एसडीएम ज्वाली महेंद्र प्रताप सिंह से मांग की है कि इस गरीब परिवार को शीघ्र ही मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत सहायता प्रदान की जाए।

इस संबंध में पंचायत प्रधान जीवन लाल ने बताया कि ज्ञानो देवी व उनका बेटा प्यारे लाल अति निर्धन परिवार से संबंधित हैं और सरकार की तरफ से इन्हें सहायता की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इस परिवार का नाम मुख्यमंत्री आवास योजना व प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पंचायत में प्रस्ताव डाल दिया गया है। उन्होंने कहा कि जब भी नाम आ जाएगा तो शीघ्र ही मकान डाल दिया जाएगा।

admin September 7, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article चुराह विधानसभा में बनाए गए सबसे अधिक 2600 नए युवा मतदाताओं के वोट
Next Article लठियाणी में 70 लाख रुपए की लागत से निर्मित एंगलिंग हट का ग्रामीण विकास मंत्री ने किया लोकार्पण
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

CM Sukhwinder Singh

साच पास से लौट रहे पर्यटकों की कार 500 मीटर गहरी खाई में गिरी, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

Ago

सोलन में पंचायती राज चुनावों के अंतिम चरण में 83.85% मतदान, नालागढ़ रहा सबसे आगे

Ago

पंडोह बांध से 6000 क्यूसेक अतिरिक्त पानी छोड़े जाने की चेतावनी, ब्यास किनारे लोगों को सतर्क रहने के निर्देश

Ago

चुनावी प्रतिद्वंद्विता के बीच सौहार्द की मिसाल: प्रागपुर वार्ड में केशव और गगन पराशर की आत्मीय मुलाकात

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?