चिंतपूर्णी (विकास शर्मा): हाईकोर्ट के जस्टिस अजय मोहन गोयल परिवार सहित शनिवार दोपहर के समय मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचे। यहां पहुंच कर उन्होंने मंदिर में माथा टेका और पूजा अर्चना की।
पुजारी नभ कालिया में मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना करवाई। दर्शन करने के बाद मंदिर अधिकारी बलबंत सिंह उन्हें माता रानी की फोटो भेंट स्वरूप दी। इस दौरान नायब तहसीलदार रोहित जालटा, एस एच ओ रोहिणी ठाकुर, ए एस आई वचित्र सिंह भी मौजूद रहे।
