By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: गांधी जयंती पर हमीरपुर में विशेष भजन संध्या, गांधी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > गांधी जयंती पर हमीरपुर में विशेष भजन संध्या, गांधी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
himachalNews

गांधी जयंती पर हमीरपुर में विशेष भजन संध्या, गांधी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/10/02 at 5:30 PM
Share

हमीरपुर,अरविंद-: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर हमीरपुर के गांधी चौक में नगर निगम हमीरपुर और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर विशेष भजन संध्या का आयोजन भी किया गया, जिसमें महात्मा गांधी के प्रिय भजनों के माध्यम से उन्हें याद किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने राष्ट्रपिता के बताए सत्य, अहिंसा और भाईचारे के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। साथ ही देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी उनकी जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया।कार्यक्रम के उपरांत नगर निगम हमीरपुर की ओर से शुरू किए गए स्वच्छता सेवा अभियान को भी हरी झंडी दिखाई गई। इस दौरान लोगों से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने और स्वच्छ समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया।मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि देश की आजादी और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता में महात्मा गांधी का योगदान हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांधी जी के विचार आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता सर्वधर्म समभाव और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखते हैं तथा गांधी जी के आदर्शों को आगे बढ़ाने के लिए कार्य करते रहेंगे.जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती ने कहा कि गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर दोनों महान विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उन्होंने कहा कि उनके आदर्शों और सिद्धांतों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया गया है।

TAGGED: Hamirpur tributes paid at the Gandhi statue
Chandrika October 2, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article गांधी-शास्त्री जयंती पर छोटी काशी में गूंजा एकता का संदेश, प्रभात फेरी में जुटे लोग
Next Article सीर उत्सव का आगाज: ‘रन फॉर जेंडर इक्वालिटी’ में दौड़ा घुमारवीं, 700 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

सीर उत्सव का आगाज: ‘रन फॉर जेंडर इक्वालिटी’ में दौड़ा घुमारवीं, 700 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

Ago

गांधी-शास्त्री जयंती पर छोटी काशी में गूंजा एकता का संदेश, प्रभात फेरी में जुटे लोग

Ago

गांधी जयंती पर धर्मशाला में निकली प्रभात फेरी, सर्वधर्म सभा में शांति और सद्भाव का संदेश

Ago

विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प, मुख्यमंत्री बोले—नशे के कारोबारियों के लिए हिमाचल में कोई जगह नहीं

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?