नाहन (देवेन्द्र कुमार): सिरमौर जिला वनाधिकार समिति ने वनाधिकार कानून 2006 के तहत लोगों को मालिकाना हक देने की मांग की है। जिला मुख्यालय नाहन में अधिकार संरक्षण समिति के पदाधिकारी डीसी सिरमौर रामकुमार गौतम से मिलने पहुंचे। वन संरक्षण समिति सिरमौर के अध्यक्ष धनीराम व सचिव गुलाब सिंह ने बताया कि डीसी से मुलाकात कर लोगों को FRA कानून 2006 के तहत मालिकाना हक देने की मांग की जा रही है।
उन्होंने कहा कि शिलाई क्षेत्र से करीब 13 दावे वन अधिकार कमेटी द्वारा जिला स्तर की कमेटी को स्वीकृति के लिए भेजे गए है। जिन पर अभी तक फैसला नहीं लिया गया है। उन्होंने कहा कि चंबा-किन्नौर और कांगड़ा की तर्ज पर 2006 के कानून के तहत यहां पर भी मालिकाना हक देने की मांग की जा रही। समिति से जुड़े लोगों का यह भी कहना है कि लोगों को वन अधिकार के बारे में जागरूक करने के लिए जागरूकता शिविर आयोजित होने चाहिए, ताकि लोग अपने अधिकारों के बारे में जागरूक हो।
