भावना, पालमपुर: जन सेवा संस्थान दैहण मरंडा में ज़िला पालमपुर की संस्कार शालाओं की आचार्यों का एक दिवसीय मासिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के समाप्त होने के बाद ज़िला की बैठक यहां आयोजित हुई। बैठक के अंतिम सत्र में आज़ादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
इस दौरान सभी ने भारत माता का पूजन किया। इस सारे कार्यक्रम में प्रांत अध्यक्ष मान लेखराज राणा एवं प्रांत सह मंत्री रमेश परमार का मार्ग दर्शन प्राप्त हुआ । कार्यक्रम ने 100 के करीब कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम राष्ट्रगीत के साथ आरंभ हुआ ओर कार्यक्रम का समापन भी राष्ट्रगान के साथ ही किया गया।
