मंडी/परी शर्मा: जोगिंद्रनगर उपमंडल के लडभड़ोल सांडा पतन सड़क मार्ग पर अब बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। इससे लोगों ने भी राहत की सांस ली है। भारी भूस्खलन होने के कारण सड़क पर वाहनों की आजवाही बंद हो गई थी, जिससे लोगों की काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस सड़क के बहाल होने से लोगों को एक तरफ जहां आने जाने में आसानी होगी, वहीं पैसे भी कम खर्च होंगे।
इस बारे में स्कूली बच्चों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि सड़क बाधित होने से हमारा 50 आने का और 50 जाने का टैक्सी का किराया लगता था और कभी-कभी हमें पैदल भी चलना पड़ता था। हमें बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। बच्चों ने कहा कि वे बहुत खुशी है और बच्चों ने पीडब्ल्यूडी का धन्यवाद भी किया।
