By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: कारगा में आईटीआई की शुरुवात, डॉ मार्कंड़य ने किया प्रथम वर्ष की कक्षाओं का किया शुभारंभ
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > कारगा में आईटीआई की शुरुवात, डॉ मार्कंड़य ने किया प्रथम वर्ष की कक्षाओं का किया शुभारंभ
himachal

कारगा में आईटीआई की शुरुवात, डॉ मार्कंड़य ने किया प्रथम वर्ष की कक्षाओं का किया शुभारंभ

admin
admin 5 Min Read
Updated 2022/09/18 at 2:35 PM
Share

सचिन शर्मा,केलांग: लाहौल मंडल के कारगा में अब युवाओं को प्रोफेशनल कोर्सेज करने का मौका मिलेगा जिससे वह रोज़गार प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए आईटीआई की शुरुवात शनिवार को यहां तकनीकी शिक्षा एवं जनजातीय विकास मंत्री डॉ. रामलाल मार्कंड़य ने की। उन्होंने इस आईटीआई में प्रथम वर्ष की कक्षाओं की शुरुवात की। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में ढाई वर्षों में 26 नए आईटीआई व तीन पोलटेक्निकल कॉलेज नए खोले गए है। साथ ही प्रदेश में सात आईटीआई संस्थाओं में सीटीआई कक्षाएं आरंभ की गई हैं ताकि युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकें।

उन्होंने बताया कि कारगा आईटीआई में तीन ट्रेड सर्वेयर, मोटर मेकैनिक व्हीकल ओर कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (कोपा) शुरू किए गए है। उन्होंने कारगा आईटीआई में इलेक्ट्रिसियन का ट्रेड शुरू करने की घोषणा की। तकनीकी शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश में तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देकर युवाओं को दक्ष बनाने पर बल दिया जा रहा है, ताकि उन्हें रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध हों और वे बाजार की कुशल श्रम शक्ति की मांग को पूरा कर सकें।

उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ युवाओं में हाथ का हुनर होना बहुत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बदलते स्वरूप में सबको रोजगार देना संभव नहीं है ऐसे में आईटीआई संस्थानों के माध्यम से तकनीकी शिक्षा ग्रहण कर स्वरोजगार पाया जा सकता है । उन्होंने युवाओं से तकनीकी शिक्षा ग्रहण करने की अपील की ताकि स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध हो। निदेशक तकनीकी शिक्षा विवेक चंदेल ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और विभाग की ओर से चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों बारे विस्तृत जानकारी दी l

जूणडा में पशु औषधालय का किया उद्घाटन

डॉ रामलाल मार्कंड़य ने जूणडा में पशु औषधालय का उद्घाटन भी किया। उन्होंने कहा कि इस पशु औषधालय से जूणडा पंचायत के लगभग 8 गांव के पशुधन को इलाज की सुविधा होगी । तकनीकी शिक्षा मंत्री ने कहा कि पशुधन किसानों की आर्थिकी का मुख्य स्रोत है, इसलिए प्रदेश सरकार की ओर से पशु औषधालयों के सुदृढ़ीकरण पर बल दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के मवेशियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रही है। दुधारु पशु नस्ल को स्तरोन्नत करने ओर पशु स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाने पर विशेष बल दिया जा रहा है।

कुकमसेरी में दो दिवसीय राज्यस्तरीय सांस्कृतिक उत्सव में की शिरकत

डॉ रामलाल मार्कंड़य ने उदयपुर मंडल के एकलव्य मॉडल आवासीय स्कूल कुकमसेरी में दो दिवसीय पहले राज्यस्तरीय सांस्कृतिक उत्सव के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दो दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव में एकलव्य मॉडल आवासीय स्कूल कुकमसेरी के अलावा भरमौर, पांगी तथा निचार के बच्चे भाग ले रहे है।

उन्होंने उत्सव की बधाई देते हुए कहा कि स्कूलों में इन उत्सवों के आयोजन से बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए मंच तो प्राप्त होता ही है, साथ-साथ बच्चों में आत्मविश्वास की भावना के अतिरिक्त प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा होती है। इससे एक और जहां मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किए जाने से उनका उत्साहवर्धन होता है, वहीं यह तमाम विजेता अन्य छात्रों के सामने आदर्श के रूप में प्रस्तुत होते है और अन्य बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते है। उन्होंने बच्चों से आवाह्न किया कि जीवन में कुछ प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करें और अपने जीवन में शिक्षा प्राप्त करने के साथ-साथ, सादगी, सदाचार और अनुशासन कायम रखें।

उन्होंने अध्यापकों को निर्देश दिए कि बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति अवश्य जागरूक करें। उन्होंने अभिभावकों से भी बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान रखने की अपील की। डॉ. रामलाल मार्कंड़य ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाली टीमों को सम्मानित किया। इससे पूर्व स्कूल के प्रधानाचार्य राजीव गर्ग ने मुख्यातिथि का स्वागत किया ओर स्कूल में आयोजित कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी । इस सांस्कृतिक उत्सव में लाहौल के अलावा भरमौर, पांगी ओर निचार के नृत्य दलों ने अपनी प्रस्तुतियां देकर जहां दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया वहीं स्पर्धा में भी बेहतर स्थान हासिल करने का प्रयास रहा।

डॉ रामलाल मार्कंड़य ने सुनी समस्याएं

डॉ.रामलाल मार्कंड़य ने कारगा, जूणडा, कुकमसेरी तथा उदयपुर में लोगों की समस्याएं सुनीं व अधिकतर का मौके पर ही निपटारा कर शेष समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए ।

TAGGED: himachal
admin September 18, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article पेंशन अपडेशन और मैडिकल खर्च की प्रतिपूर्ति न होने से नाराज बैंकर्स, IBI का रवैया नकारात्मक
Next Article अंडर 16 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए टीम चयनित
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

46 नए त्वरित प्रतिक्रिया वाहनों से मजबूत होगी हिमाचल की अग्निशमन व्यवस्था

Ago

ऊना में तिरंगे के सम्मान में उमड़ा राष्ट्रभक्ति का सैलाब, हजारों लोगों ने निकाली भव्य यात्रा

Ago

हार्ट वाल्व और पेसमेकर दान को राष्ट्रीय अभियान से जोड़ने की मांग, खन्ना ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

Ago

किसान सभा ने धर्मशाला में रैली निकालकर बुलंद की किसानों-मजदूरों की आवाज

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?