अरविंदर सिंह, हमीरपुर: प्रदेश में चुनावी समय नजदीक है ऐसे में नेता तो अपनी पार्टी बदल ही रहे है, वहीं अब कार्यकर्ता भी एक पार्टी से दूसरी पार्टी में जाकर बदलाव कर रहे है। इसी के तहत सोमवार को पूर्व सीएम निवास समीरपुर में सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग पंचायतों के करीब 10 परिवारों के सदस्यों ने भाजपा का दामन थाम लिया।
तमाम लोगों ने भाजपा परिवार में शामिल होकर विधानसभा चुनाव में प्रेम कुमार धूमल के पक्ष में मतदान करने और उन्हें जीत दिलाने का भरोसा दिया। भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर ने बताया शामिल होने वालों में विजय कुमार, सुरेश कुमार, नीलम कुमारी, सुमन कुमारी, ब्रह्मा देवी, मीरा देवी, प्रकाशो देवी, शीला देवी, संतोष कुमार निवासी पंचायत कोट, टपरे ,छतरेल के रहने वाले है।
तमाम लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री निवास स्थान पहुंचकर भगवा बुलंद करते हुए भाजपा का दामन थाम लिया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विरेंद्र ठाकुर, एससी मंडल मोर्चा अध्यक्ष जोगिंदर सिंह महामंत्री उपस्थित रहे। पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा परिवार में शामिल हुए तमाम लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विधानसभा चुनावों की तैयारियों में काम करने का आह्वान किया।
