नालागढ़/जगत सिंह: हिमाचल प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी देवेंद्र सिंह राणा ने नालागढ़ का दौरा किया और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों को लेकर रणनीति भी तैयार की गई। देवेंद्र सिंह राणा ने कहा कि इस बार आगामी विधानसभा चुनावों में सरकार नई रिवाज बदलेगा और भाजपा की सरकार एक बार रिपीट करेगी । उन्होंने काग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं और कांग्रेस पार्टी प्रदेश में कहीं पर भी दिखाई नहीं दे रही।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने भी मन बना लिया है और वह भाजपा के साथ है। वही आम आदमी पार्टी पर सवाल का जवाब देते हुए देवेंद्र सिंह राणा ने कहा कि गारण्टीयां व दावे और वादे करके लोगों को लुभाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि पंजाब में वादे किए और सरकार बनने के बाद लोगों को वेतन तक पंजाब की आप सरकार नहीं दे पाई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में रिवाज बदलेगा और सरकार रिपीट होगी उन्होंने कहा कि नालागढ़ में संगठन बहुत मजबूत है और पार्टी का हर कार्यकर्ता अपने अपने स्तर पर पार्टी के लिए प्रचार कर रहा है और आम जनता तक केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाने में काम कर रहा है।
