अरविंदर सिंह, हमीरपुर : हरिद्वार जाने वालों के लिए अब सुजनापुर से सीधी बस सेवा उपलब्ध होगी। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की ओर से सुजनापुर से हरिद्वार के लिए नई बस सेवा की शुरुवात आज से की गई है। ऊना डिपो के तहत चलने वाली निगम प्रबंधन की बस ने अपनी नियमित सेवाएं देना शुरु कर दिया है।
यह बस सुजानपुर बस स्टैंड से सुबह 3:50 पर चलेगी और हरिद्वार से सुबह 6: 50 पर वापसी करेगी। सबसे बड़ी बात यह बस सुजानपुर से नादौन फिर बाया सेरा किटपल तुतडू होते हुए बंगाणा को निकलेगी और उसके बाद आगे का सफर तय करेगी। निगम प्रबंधन की यह बस सेवा सुजानपुर से शुरू हो इसको लेकर शहर का एक प्रतिनिधिमंडल पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से मिला था और आग्रह किया था कि देवस्थल हरिद्वार के लिए सीधी बस सुविधा सुजानपुर से शुरू करवाई जाए। उनके आग्रह पर निगम प्रबंधन ने यह बस सुविधा सुजानपुर से प्रारंभ कर दी है। अब प्रतिदिन सुजानपुर बस स्टैंड से देवस्थल हरिद्वार के लिए यह बस प्रस्थान करेगी।
