राकेश, ऊना: देश के लिए अपने प्राणों को न्योछावर करने वाले शहीद जवानों के परिजनों को आज शौर्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान एनसीसी यूनिट ऊना की ओर से आयोजित ज़िला स्तरीय शौर्य पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान शहीद सैनिकों के परिजनों को दिया गया। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 1948 से लेकर अब तक शहीद हुए सैनिकों के परिवारों को सम्मानित किया गया।
एनसीसी अधिकारी ने बताया कि पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम मनाया जा रहा है। उसी कड़ी में आज एनसीसी की ओर से भी आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत देश के लिए कुर्बानी देने वाले शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया है। यह वह परिवार है जिन के वीर सपूतों ने अपनी जान की कुर्बानी देकर देश के लिए अहम भूमिका निभाई । इस कार्यक्रम ने गैलंट्री अवॉर्ड पाने वाले शहीदों के परिजनों के लिए एक कार्यक्रम आयोजित कर इस कार्यक्रम में उनके जीवन पर भी प्रकाश डाला गया।
उन्होंने बताया कि वीरगति को प्राप्त हुए जवानों के परिजनों को शौर्य पुरस्कार से नवाजा गया। कार्यक्रम में कमांडिंग अफ़सर कर्नल एम.एन.वानखेड़े ने शहीद सैनिकों के परिजनों का स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि वीरगति को प्राप्त हुए वीरों को हम मरते दम तक नहीं भूल सकते। वहीं आज के युवाओं में भी भारत मां की रक्षा के लिए वही जनून क़ायम है।
