सचिन शर्मा, केलांग: मौसम के बदले मिजाज के चलते लाहौल घाटी में हुई बर्फबारी के कारण मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-003) बारालाचा टॉप के पास बर्फ जमने से बंद हो गया है।
प्रशासन ने लेह की और जाने वाले लोगों को ख़राब मौसम के चलते बारलाचला दर्रे की ओर ना जाने के निर्देश जारी किए है। प्रशासन ने सभी यात्रियों से सफ़र करने के लिए मौसम के बेहतर होने की प्रतीक्षा करने के निर्देश दिए है। वहीं घाटी में बदले मौसम के मिज़ाज के चलते तापमान में भी गिरावट आई है।
