भावना, शिमला: राजधानी शिमला में बुधवार दोपहर बाद एक बड़ा सड़क हादसा होने से बच गया। शहर के छोटा शिमला में संजौली की ओर से आ रही बस की अचानक ब्रेक फेल हो गई। गनीमत यह रही की बस दो गाड़ियों को टक्कर मारते हुए दीवार से टकरा कर रुक गई। इस हादसे में दो यात्रियों को चोट पहुंची है। बस चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को दीवार की तरफ मोड़ दिया।
बस की चपेट में एक निजी कार आई है, जो क्षतिग्रस्त हो गई है। हादसे में जिन दो यात्रियों को चोटें आई उन्हें उपचार के लिए आईजीएमसी ले जाया गया है। वहीं पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि बस की ब्रेक फेल होने से यह हादसा हुआ है ओर चालक ने बस को पीछे की तरफ दीवार से टकरा दिया जिसके चलते बड़ा हादसा होने से बच गया है।
