मंजूर पठान, चंबा: प्रदेश में कुछ समय बाद विधानसभा चुनाव होने है। इन चुनावों को लेकर जिला प्रशासन चंबा भी अपनी तैयारियां पूरी करने में लगा है। प्रशासन की ओर से चुनाव आचार संहिता के लगने से पहले ही हथियारों को थानों में जमा करवाने के निर्देश जारी करने का फैसला लिया है। जिला प्रशासन ने लाइसेंस शुदा लोगों को आचार संहिता लगने से पहले ही अपने हथियार जमा करवाने की अपील की है।
प्रशासन का कहना है कि अगर लोग आहिस्ता आहिस्ता अपने-अपने लाइसेंस शुदा हथियार जमा करवाने शुरू कर देंगे तो आने वाले समय में दिक्कतें नहीं होंगी। जब आचार संहिता लग जाती है उस समय काफी दिक्कत होती है। ऐसे में लोग खुद ही अपने लाइसेंस शुदा हत्यारों को अपने नजदीकी थानों में जमा करवाएं ताकि कार्य का बोझ ना बढ़े। चंबा के अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा ने बताया कि चंबा जिला में 6400 के करीब अलग-अलग तरह के लाइसेंस शुदा हथियार लोगों को दिए गए है, जिनका डाटा जिला प्रशासन के पास मौजूद है।
ऐसे में उन सभी लाइसेंस शुदा हथियार रखने वाले लोगों से कहा गया है कि वह समय रहते अपने-अपने हथियार जमा करवा दें ताकि चुनावों में किसी तरह की कोई दिक्कत ना हो सके और जो लोग हथियार जमा नहीं करवाएंगे उनके लाइसेंस भी जिला प्रशासन रद्द करवा सकता है। अमित मेहरा ने कहा कि चुनाव कुछ समय में शुरू होने वाले है और उसको लेकर अचार
संहिता भी लग जाएगी। उससे पहले चंबा जिला में लाइसेंस शुदा हथियार रखने वाले लोग अपने अपने हथियार समय रहते अपने नजदीकी थानों में जमा करवा दें क्योंकि आचार संहिता लगने के बाद इन्हें जमा करने में काफी दिक्कतें होती है। चंबा जिला में 6400 के करीब अलग-अलग तरह के लाइसेंस दिए गए है।
