By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: संत रविदास जयंती पर शिमला में विचार गोष्ठी, सामाजिक समरसता और समानता का दिया संदेश
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > संत रविदास जयंती पर शिमला में विचार गोष्ठी, सामाजिक समरसता और समानता का दिया संदेश
himachalNews

संत रविदास जयंती पर शिमला में विचार गोष्ठी, सामाजिक समरसता और समानता का दिया संदेश

Chandrika
Chandrika 5 Min Read
Updated 2026/11/01 at 5:55 PM
Share

शिमला-: अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, जिला शिमला के तत्वावधान में डॉ. हेडगेवार भवन, नाभा (शिमला) में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भव्य व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों तथा शहर के अनेक नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन, माँ सरस्वती के समक्ष पुष्पांजलि, सरस्वती वंदना एवं राष्ट्रीय गीत के साथ हुआ।

कार्यक्रम संयोजक एवं अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रांत संपर्क प्रमुख डॉ. रामकृष्ण मार्कण्डेय ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनसमूह का स्वागत करते हुए कहा कि संत रविदास जी का संपूर्ण जीवन सामाजिक समरसता, समानता, सद्भाव एवं मानवता का अनुपम संदेश देता है। उनके विचारों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाना वर्तमान समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है।इस अवसर पर विश्वविद्यालय इकाई के महामंत्री प्रो. राकेश नेगी ने कार्यक्रम की प्रस्तावना प्रस्तुत करते हुए कहा कि संत रविदास जी की 650वीं जयंती मनाने का मुख्य उद्देश्य उनके विचारों एवं आदर्शों को समाज तथा नई पीढ़ी तक पहुँचाना है। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन, भारतीय ज्ञान परंपरा के संरक्षण, शिक्षक सम्मान, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सामाजिक समरसता एवं राष्ट्र निर्माण के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। महासंघ शिक्षकों को संगठित कर शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, हिमाचल प्रदेश के प्रांत अध्यक्ष श्री विनोद सूद ने कहा कि महासंघ द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में पूरे देश में जिला स्तर पर व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने महासंघ की वर्षभर चलने वाली विभिन्न गतिविधियों एवं उनकी सामाजिक और शैक्षिक प्रासंगिकता पर भी प्रकाश डाला।

संत रविदास जी का संदेश समाज को जोड़ने और राष्ट्र को सशक्त बनाने वाला : देशराज ठाकुर

मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत सह बौद्धिक प्रमुख श्री देशराज ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि संत रविदास जी का जीवन सामाजिक समरसता, आत्मसम्मान, समानता एवं राष्ट्र निर्माण की अमूल्य प्रेरणा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि मनुष्य की श्रेष्ठता उसके जन्म से नहीं, बल्कि उसके चरित्र, कर्म एवं समाज के प्रति समर्पण से निर्धारित होती है। संत रविदास जी के विचार आज भी समाज को एकजुट करने तथा राष्ट्र को सशक्त बनाने का मार्ग प्रशस्त करते हैं।उन्होंने शिक्षकों का आह्वान किया कि वे विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, राष्ट्रीय चेतना, सामाजिक सद्भाव एवं उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी के आदर्शों को आत्मसात कर ही एक समरस एवं सशक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है।

शिक्षा सामाजिक भेदभाव समाप्त कर समरस राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम : डॉ. चमन लाल बंगा

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला के शिक्षा विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. चमन लाल बंगा ने अपने संबोधन में कहा कि संत रविदास जी ने समानता, सामाजिक न्याय एवं मानवता का जो संदेश दिया, वह वर्तमान समय में भी अत्यंत प्रासंगिक है। शिक्षा ही वह सशक्त माध्यम है, जिसके द्वारा समाज में व्याप्त भेदभाव को समाप्त कर समरस एवं सशक्त राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने ऐसे आयोजनों को समाज में सकारात्मक चेतना एवं वैचारिक जागरूकता उत्पन्न करने वाला बताते हुए महासंघ के प्रयासों की सराहना की।कार्यक्रम के अंत में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, हिमाचल प्रदेश के अतिरिक्त महामंत्री श्री भीष्म सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। उन्होंने मुख्य अतिथि, मुख्य वक्ता, कार्यक्रम अध्यक्ष, विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों, संगठनों के पदाधिकारियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों, मीडिया प्रतिनिधियों तथा आयोजन में सहयोग देने वाले सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने संत रविदास जी के समानता, सामाजिक समरसता, सद्भाव एवं मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने तथा समाज में आपसी भाईचारे को और अधिक सुदृढ़ बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में जिला शिमला की विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ ओम शांति, आर्ट ऑफ लिविंग, पतंजलि योगपीठ सहित विविध संगठनों के प्रांत एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता, अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में शिक्षक बंधु-भगिनी उपस्थित रहे।

TAGGED: Shimla Seminar held in Shimla on Sant Ravidas Jayanti
Chandrika November 1, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article कण्डाघाट के कई क्षेत्रों में 7 घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति, उपभोक्ता पहले ही करें जरूरी इंतजाम
Next Article आनंद मेला शोघी में खेल प्रतिभाओं का सम्मान, सांस्कृतिक रंगों के साथ दो दिवसीय आयोजन संपन्न
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

शाहपुर को मिली आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा की सौगात, 11.50 करोड़ से बने 100 बिस्तरों वाले अस्पताल का उद्घाटन

Ago

एनआईटी हमीरपुर में देशभर के रजिस्ट्रारों का दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्क्लेव शुरू

Ago

तेज रफ्तार कार की टक्कर से बेसहारा सांड गंभीर घायल, ग्रामीणों ने पहुंचाया गौशाला

Ago

कला के अनूठे रंगों से सजी ‘त्रिवेणी’ प्रदर्शनी, जीवन के संघर्ष और सकारात्मकता को कैनवास पर किया जीवंत

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?