मंडी: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिला मंडी से 24 सिंतबर यानि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पड्डल मैदान में चुनावी शंखनाद करेंगे। वह पड्डल मैदान में भाजयुमो की युवा विजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगे। जहां एक तरफ पूरी तैयारियों की गई हैं वहीं कार्यक्रम रैली पर बारिश का खतरा भी मंडरा सकता है। मौसम ज्यादा खराब हो तो प्रधानमंत्री के हेलिकॉप्टर को उतरने में भी कठिनाई हो सकती है। आसमान में अभी काले बादल छाए हुए है। वहीं भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित रैली के लिए युवा जुटने शुरू हो गए हैं।

संकल्प रैली को लेकर पुलिस ने ट्रैफिक प्लान तैयार कर दिया है। पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से पूरे शहर को छावनी में तबदील कर दिया है। जिसमें 1800 के करीब पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। इस रैली में एक लाख युवा पहुंचेंगे। वहीं सभा स्थल सहित पूरा मंडी शहर सीसीटीवी की निगरानी में रहेगा और अन्य सुरक्षा संबंधी उपकरण मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही मंडी शहर के 5 किलोमीटर दायरे में पुलिस 5 ड्रोन कैमरा के माध्यम से हर गतिविधि पर अपनी नजर रखेगी। सुरक्षा का जिम्मा 1600 पुलिस जवानों और होमगार्ड के 200 जवानों का रहेगा।

इसके अलावा सादी बर्दी में भी जवान तैनात रहेगें, 4 नाके लगाए है और रात्रि गश्त भी पुलिस द्वारा की जा रही है। मंडी शहर और आस-पास के क्षेत्र में 24 सितम्बर को प्रातः 6 बजे से सायं 7 बजे तक ड्रोन, पैराग्लाडिंग और अनमैन्ड एरियल व्हीकल उड़ान पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है। 24 सिंतबर को गैर जरूरी वाहन पर शहर में पूर्ण प्रतिबंध रहेगे। मंडी को 13 सेक्टर में बांटा गया है। रैली में आने वाले वाहनों की पार्किग की व्यवसथा विक्टोरिया ब्रिज के पास, भीमाकाली, होमगार्ड, गुरूद्धारा बीडीओं पार्किग और खलियार पद्धर रोड़ साईड पार्किग को इस्तेमाल किया जाएगा।
