मंडी (परी शर्मा): छोटी काशी के नाम से विख्यात मंडी में होने जा रही पीएम मोदी की युवा संकल्प रैली में कार्यकर्ताओं का आना शुरू हो गया है। प्रदेश के विभिन्न जिलों से कार्यकर्ता यहां पहुंच रहे हैं।
मंडी में मोदी के स्वागत के लिए कार्यकर्ता गाजे-बाजे के साथ प्रतीक्षा में हैं। कई कार्यकर्ता मोदी के आने की खुशी में ढोल की धुन पर डांस कर रहे हैं।

लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं रैली को लेकर प्रशासन की ओर से व्यवस्था पूरी की गई है।

रैली में 1 लाख लोगों के आने का अनुमान लगाया जा रहा है।

बता दें कि 12:30 बजे मंडी के कांगणी हैलीपैड पर एयरफोर्स के हेलिकाप्टर से पीएम मोदी पहुंचेंगे। 1:30 से 2:00 बजे के बीच 20 मिनट का संबोधन होगा। इसके बाद वह 2:30 बजे के करीब दिल्ली लौटेंगे।

