मनमिन्दर अरोड़ा/कुल्लू: हिमाचल में कुल्लू की एसआईयू ने नेपाली मूल के व्यक्ति को 1 किलो 208 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। सदर थाना पुलिस ने पकड़े गए व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 329 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार कुल्लू एसआईयू बंद रोल के पास गश्त कर रही थी।
इसी दौरान टीम के एक व्यक्ति को शक के आधार पर रोक लिया। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास 1 किलो 208 ग्राम चरस बरामद हुई पुलिस के अनुसार चरस तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किए व्यक्ति की पहचान मनाली निवासी सूरज राणा उम्र 27 के रूप में हुई है।
पुलिस की टीम ने व्यक्ति से बरामद की गई चरस को अपने कब्जे में लेकर व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस पता लगा रही है कि वह चरस कहां से लेकर आया था और इसकी डिलीवरी कहां देनी थी।
