मंडी/परी शर्मा: मंडी में भारतीय जनता युवा मोर्चा की रैली में खलल पड़ गया है। रैली में ये खलल बारिश ने डाला है। ऐसे में अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंडी दौरा रद्द हो गया है। प्रधानमंत्री वर्चुअली ही लोगों को संबोधित किया। बारिश की वजह से लोग रैली स्थल से प्रस्थान करते दिखें तो कई कुर्सियों को सर पर लिए तो कई छाता लिया खुद को बारिश से बचाते दिखे।
भारतीय जनता युवा मोर्चा की युवा संकल्प रैली को बारिश का ग्रहण लग गया और भाजयुमों की रैली को लेकर व्यवस्था और तैयारियों को बारिश ने धो डाला। युवा संकल्प रैली में बारिश ने अड़ंगा डाल दिया जिस कारण प्रधानमंत्री का मंडी दौरा रद्द हो गया और प्रधानमंत्री ने वर्चुअली लोगों को संबोधित किया। वही बारिश शुरू होते ही लोग रैली स्थल से जाते हुए दिखें।
मंडी के पड्डल मैदान में हो रही रैली में केवल मंच पर ही पंडाल लगाया है और बाकी रैली ऑपन रखी गई थी। अब हालत ये है कि बारिश की वजह से कुछ लोग रैली स्थल से प्रस्थान करते दिखें तो कई कुर्सियों को सर पर लिए, तो कई छाता लिया खुद को बारिश से बचाते दिखे। बारिश से रैली स्थल धीरे धीरे खाली होता गया और कई लोग इधर उधर खुद को बारिश से बचाते नजर आए, तो कईयों ने बारिश का भी जमकर आनंद लिया और झूमते नजर आए।
