नाहन/देवेन्द्र कुमार: उपायुक्त कार्यालय सिरमौर की स्थापना के अंतर्गत ड्राइवरों के तीन रिक्त पदों के लिए नाहन में 25 सितम्बर, 2022 को ली गई लिखित परीक्षा की ‘अंसर-की’ जारी कर दी गई है। यह ‘अंसर-की’ उपायुक्त कार्यालय की वैबसाइट https://hpsirmaur.nic.in पर भी उपलब्ध है।
उपायुक्त ने कहा कि यदि किसी प्रार्थी को इस ‘अंसर-की’ से कोई समस्या या आपत्ति हो तो वह 27 सितम्बर सांय पांच बजे तक उपायुक्त कार्यालय में अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकता है।
निर्धारित अवधि के उपरांत प्राप्त होने वाली आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। इस भर्ती से संबंधित अन्य संचार इस कार्यालय की आधिकारिक वेबसाईट पर अपलोड किए जाएंगे।
