By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: रोज़गार ओर महिला सम्मान राशि के गारंटी कार्ड लेकर लोगों के घर द्वार पहुंच रही आप,करवा रही पंजीकरण
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > रोज़गार ओर महिला सम्मान राशि के गारंटी कार्ड लेकर लोगों के घर द्वार पहुंच रही आप,करवा रही पंजीकरण
himachal

रोज़गार ओर महिला सम्मान राशि के गारंटी कार्ड लेकर लोगों के घर द्वार पहुंच रही आप,करवा रही पंजीकरण

admin
admin 4 Min Read
Updated 2022/09/30 at 6:43 PM
Share

अरविंदर सिंह,हमीरपुर: हिमाचल में विधानसभा चुनावों का समय नजदीक आता जा रहा है। जैसे-जैसे चुनाव पास आते जा रहे है। वैसे-वैसे सभी राजनीतिक दल वोटरों को लुभाने में जुट गए है ओर इसके लिए अलग-अलग तरीके भी अपना रहे है। अपनी जीत को सुनिश्चित करने के लिए राजनीतिक पार्टियां पूरा दमखम चुनावी मैदान में लगा रही है। ऐसे में प्रदेश में इस बार आम आदमी पार्टी भी वोटरों को लुभाने में किसी तरह की कोई कसर नहीं छोड़ रही है।

आम आदमी पार्टी केजरीवाल मॉडल के तहत प्रदेश में वोटरों को लुभाने के लिए गारंटी कार्ड लेकर उनके घर द्वार पहुंच रही है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता यह गारंटी कार्ड अब घर- घर पहुंचा कर पार्टी से लोगों को जोड़ने का काम करने लगे है ओर दावा कर रहे हैं कि जीत कर आए तो इन्हीं गारंटी कार्डों के आधार पर बेरोजगारों को रोजगार भी देंगे और महिलाओं को हर महीने सम्मान राशि भी दी जाएगी। घर-घर इन कार्ड्स को बनाकर लोगों के पंजीकरण का काम शुरू हो गया है। लोगों के बीच इस तरह से Y2 की गारंटी कार्ड बनाकर देने की नई पहल लोगों को लुभा भी रही है और हैरान भी कर रही है। दावे के साथ कार्ड बनाकर गारंटी देने का दोहरा काम यहां आप की ओर से किया जा रहा है।

आम आदमी पार्टी के संसदीय क्षेत्र के ऑफिस इंचार्ज अमरचंद ने बताया कि पार्टी की ओर से दो तरह के गारंटी कार्ड बनाए गए है, जिसे लेकर लोगों का पंजीकरण इसमें करवाया जा रहा है। पहला कार्ड रोजगार गारंटी योजना का है और दूसरा महिला गारंटी कार्ड है जिसमें उन्हें एक हजार की सम्मान राशि पार्टी के सत्ता में आने पर हर माह देने का वायदा किया जा रहा है।

दो तरह के बनाए है गारंटी कार्ड, किया जा रहा है पंजीकरण

आम आदमी पार्टी की तरफ से दो तरह के गारंटी कार्ड बनाकर इसे हिमाचल के वोटरों के बीच लाया गया है। पहला कार्ड बेरोजगारों के लिए बनाया गया है जिसमें दावा किया गया है कि रोजगार गारंटी कार्ड के जरिए हर युवा को रोजगार दिया जाएगा जब तक उसे रोजगार नहीं मिल जाता है हर बेरोजगार को 3 हज़ार महीना बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। 6 लाख सरकारी नौकरियों में इन बेरोजगारों की भर्ती की जाएगी।

वहीं दूसरा कार्ड केजरीवाल महिला गारंटी कार्ड बनाया गया है जिसमें कहा गया है कि 18 वर्ष से अधिक आयु की सभी महिलाओं को हर महीने 1 हजार रुपए की स्त्री सम्मान राशि दी जाएगी। इस कार्ड के पीछे पंजीकरण के लिए कॉलम बनाया गया है जिसमें जो लोग इन कार्ड को ले रहे हैं उनका पंजीकरण करके उन्हें दिया जा रहा है। हिमाचल में किसी राजनीतिक पार्टी की ओर से इस तरह के कार्ड बनाकर लोगों को देने का पहला नया प्रयोग किया जा रहा है, हालांकि कांग्रेस ने भी अपनी 10 गारंटीयों को लेकर लोगों के बीच जाने का काम शुरू कर रखा है ।

admin September 30, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article ऊना की बेटी लारनया ने नेपाल में दिखाया जलवा, ताइक्वांडो में जीता कांस्य पदक
Next Article दुलैहड़ हत्याकांड में पुलिस को मिली सफ़लता,10 आरोपी गिरफ्तार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नूरपुर में जिला परिषद चुनाव को लेकर तेज हुई सियासत, भाजपा ने झोंकी ताकत

Ago

चंबा में बड़ा हादसा टला: कोटी पुल के पास कार खाई में गिरी, पांच घायल

Ago

चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹1 लाख का योगदान दिया

Ago

बुद्ध पूर्णिमा पर मां चिंतपूर्णी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, भक्ति का दिखा अनोखा रंग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?