राकेश, ऊना: जिला ऊना के हरोली विधानसभा के दुलैहड़ में 12 सितंबर को हुए गोलीकांड में पुलिस को सफ़लता हाथ लगी है। इस गोलीकांड ओर हत्या में शामिल 10 आरोपियों को पुलिस की ओर से गिरफ्तार किया गया है। इस बात का ख़ुलासा आज ऊना पुलिस की ओर से किया गया है। ऊना एसपी अर्जित सेन घकुर ने प्रेस वार्ता कर इस पूरे मामले में जानकारी दी है।
उन्होंने बताया की इस हत्याकांड का कारण अप्रैल में हुए एक झगड़े से पनपी रंजिश है। पुलिस ने चार प्रमुख आरोपियों में से 3 को पंजाब के होशियारपुर और जालंधर से गिरफ्तार किया जबकि एक आरोपी को राजस्थान के जोधपुर से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इस मामले में अपनी आईटी टीम की ओर से तकनीक के माध्यम से बेहतरीन काम किए जाने पर उनकी पीठ भी थपथपाई है । पुलिस ने इस मामले में इस्तेमाल देशी कट्टे पिस्टल को भी बरामद किया है।
बता दें कि 12 सितंबर को हुए इस गोलीकांड में कांग्रेस के कार्यकर्ता की जान गई थी। आरोपियों ने उस पर गोलियां चलाई थी जिससे व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी। इस घटना के बाद से ऊना जिला भौ चक्का रह गया था और एक प्रकार की दहशत का माहौल यहां पसर गया था । इस हत्याकांड के बाद प्रदेश की सियासत भी कतेज हो गई थी। अपने कार्यकर्ता की हत्या के कार विपक्ष में बैठी कांग्रेस ने इसे सरकार के विरुद्ध एक मुद्दा बनाया था और जयराम सरकार में अपराध के ग्राफ के बढ़ने का आरोप भी लगाया था । लेकिन पुलिस ने भी इस मामले में गंभीरता और तेजी से काम किया ओर पुलिस की इसी गंभीरता और तेजी का परिणाम था कि अपराधियों के फरार होने के बावजूद उन्हें जल्द गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।
वहीं ऊना पुलिस ने इस मामले में किसी स्थानीय के शामिल होने की संभावना की दिशा में भी आगे जांच किए जाने की बात कही। साथ ही यह भी बताया कि मामले ने गिरफ्तार किए गए प्रमुख आरोपियों में से कुछ पर पहले से ही अपराधिक मामले दर्ज है।
