राहुल चावला, धर्मशाला: भले ही भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में अबकी बार सरकार नहीं रिवाज बदलेंगे का नारा बुलंद हुआ है। वहीं कहीं न कहीं कांग्रेस के भी कुछ नेता इसी तर्ज पर नारे बनाकर सियासी ग्राउंड में अपनी किस्मत को चमकाने में लगे हुए है। शाहपुर के नेता केबल सिंह पठानिया ने तो इसी नारे की तर्ज पर जनता से वोट मांगने भी शुरू कर दिए हैं।
केबल सिंह पठानिया का कहना है कि शाहपुर में इस बार रिवाज बदला जाएगा, अबकी बार जात-पात नहीं बल्कि विकास के नाम पर वोट मांगे जाएंगे। पठानिया ने कैबिनेट मंत्री सरवीण चौधरी से श्वेत पत्र जारी कर अपने पांच साल में किए हुए कार्यों को सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि आज शाहपुर में बेरोजगार त्रस्त है और मैडम दो महिना पहले ही मुख्यमंत्री से शाहपुर के विकास की घोषणाएं करवा रही है,जबकि वो गुजरे पांच साल से इस प्रदेश की मंत्री है। इतने लंबे कार्यकाल तक वो क्या करती रहीं जो आज जाते-जाते इतनी घोषणाएं करवानी पड़ रही है।
केबल पठानिया ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि वो तो सिर्फ पार्टी का मासिक आम सभा करना चाहते थे मगर उन्हें क्या मालूम था कि वो इस स्तर पर उनका मान सम्मान करेंगे। उन्होंने एलान किया कि इस बार वह चुनाव भी लड़ेंगे और जीत भी दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा कि जब वो सत्ता में आएंगे तो शाहपुर के वो तमाम विकास कार्य करवाएंगे जिन्हें गुजरे पांच से छ दशकों में यह लोग नहीं करवा सके।
