सोलन/योगेश शर्मा: नई पेंशन कर्मचारी अपनी पुरानी पेंशन बहाली को लेकर लगातार 6 दिन से क्रमिक अनशन पर हैं, लेकिन सरकार की ओर से कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं आती दिखाई दे रही। कर्मचारियों ने सरकार से साफ कहा है कि वे OPS को लागू करने वाली सरकार के साथ चलेंगे। सोलन में शुक्रवार को कर्मचारियों के क्रमिक अनशन का रामशहर ब्लॉक के कर्मचारियों ने मोर्चा संभाला और 4 नए आंदोलनकारी क्रमिक अनशन पर बैठे।
क्रमिक अनशन पर बैठे देशराज ने बताया की हमारी कोशिश यही है की सरकार पर किसी प्रकार से दबाव बनाया जाये, की कर्मचारियों की जो जायज़ मांग है ओपीएस,वह शीघ्र अति शीग्र बहाल की जाये। जिसके लिए कर्मचारी काफी सालों से आंदोलनरत है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने बयान में कहा है की हम केंद्र सरकार की मदद से ओपीएस को बहाल करने की कोशिश कर रहे है। सभी कर्मचारी सरकार से यही उम्मीद करते है की वे जल्द इस संबंध में उचित कदम उठाएंगे और उनकी मांगे जल्द पूरी करेंगे।
