नाहन/देवेन्द्र कुमार: सांसद सुरेश कश्यप व विधायक डॉ राजीव बिंदल ने नाहन विधानसभा क्षेत्र को करोड़ों रुपए की सौगातें दी। उन्होंने नाहन शहर में कई विकासात्मक कार्यों के उद्घाटन व शिलान्यास किए। नाहन में 7 विकासात्मक कार्यों के उद्घाटन व 5 शिलान्यास किए गए। जिनमें मुख्य रुप से 5 करोड़ रुपए की लागत से होने जा रहे बिजली कार्यों का सुधारीकरण व 5 करोड़ 50 लाख के सुधारीकरण रुपए की लागत से जल शक्ति विभाग की वाटर सप्लाई के कार्यों का शिलान्यास शामिल है। सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार के सहयोग से नाहन में कई विकासात्मक कार्य हुए हैं और नाहन विधानसभा आज प्रदेश की विकसित विधानसभा में शामिल है।
सांसद कश्यप ने पूर्व की कांग्रेस सरकार पर नाहन विधानसभा क्षेत्र की अनदेखी का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस ने नाहन विधानसभा क्षेत्र की लगातार अनदेखी की है।कश्यप ने कहा कि मौजूदा में डबल इंजन की सरकारें पूरे प्रदेश में समान रूप से विकास कर रही है। वही विधायक डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र में पिछले 5 सालों से लगातार उद्घाटन व शिलान्यास का सिलसिला चल रहा है उन्होंने कहा कि विकास के मामले में केंद्र और प्रदेश सरकार चट्टान की तरह ना हर विधानसभा क्षेत्र के साथ खड़ी रही। बिंदल ने कहा कि मौजूदा में करोड़ों रुपए की विकासात्मक कार्य नाहन विधानसभा क्षेत्र में चले हुए है।
