By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: खेलों का भी है विद्यार्थी जीवन में अलग महत्व: वीरेंद्र कंवर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > खेलों का भी है विद्यार्थी जीवन में अलग महत्व: वीरेंद्र कंवर
himachal

खेलों का भी है विद्यार्थी जीवन में अलग महत्व: वीरेंद्र कंवर

admin
admin 2 Min Read
Updated 2022/10/08 at 11:57 AM
Share

राकेश, ऊना: शिक्षा के साथ खेलों का भी विद्यार्थी जीवन में विशेष महत्व है जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है ओर उनमें आपसी सहयोग व सद्भाव की भावना पैदा होती है। यह बात ग्रामीण विकास पंचायती राज कृषि पशुपालन तथा मत्स्य विभाग मंत्री वीरेंद्र कंवर ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लठियाणी में 5 से 7 अक्टूबर तक आयोजित लड़कियों की 19 बर्ष से कम आयु वर्ग की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन अवसर पर उपस्थित खिलाड़ी छात्राओं व स्थानीय निवासियों को संबोधित करते हुए कही।

इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में ऊना जिला के 63 विद्यालयों की 509 खिलाड़ी छात्राओं ने भाग लिया। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए पुरजोर कोशिश कर रही है। राज्य सरकार ने सरकारी नौकरी में 3 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया है। इसके अलावा खिलाड़ियों को दी जाने वाली डाइट मनी को 60 रुपए से बढ़ाकर 120 रुपए किया है।
उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए बसाल, टक्का व धमांदरी में 90 लाख रुपए की लागत से प्रत्येक खेल स्टेडियम बनाया जा रहा है,जबकि बंगाणा में साढ़े 4 करोड रुपए की लागत से एक आधुनिक सुविधाओं से युक्त एक भव्य खेल स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में शिक्षा के साथ-साथ खेलों का महत्व बढ़ा है ओर खेलों के माध्यम से भी बच्चे अपना भविष्य संवार रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के प्रयासों से अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेलकूद प्रतियोगिताएं में भारत का वर्चस्व बढ़ा है। हाल में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ खेलों में 22 गोल्ड मेडल के साथ-साथ कुल 61 मेडल हासिल किए हैं। इसी प्रकार से ओलंपिक्स खेलों में भी भारत के प्रदर्शन में सुधार आया है।

TAGGED: una, Virendra Kanwar
admin October 8, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article संजय पराशर ने शुरू किया प्रचार-प्रसार, पेयजल आपूर्ति ठप होने पर लोगों को कही यह बात
Next Article कांग्रेस के गढ़ मानी जाने वाली पंचायतों में संजय गुलेरिया की सेंध, ज्वाली ने किया प्रचार तेज़
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नीट पेपर लीक मामले पर बिलासपुर में एनएसयूआई का प्रदर्शन, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

Ago

नगर परिषद चंबा चुनाव: कांग्रेस ने बहुमत का जताया भरोसा

Ago

नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिला से 12.46 ग्राम चिट्टा बरामद

Ago

स्वदेशी अपनाने से मजबूत बनेगा भारत: विनय शर्मा ने चिंतपूर्णी मंदिर में की पूजा, जनता से की अहम अपील

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?