शिमला: हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में सड़क दुर्घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को जिला शिमला के गिल्लड़ नाला नेरवा देईया रोड पर दो गाड़ियां दुर्घटनाग्रस्त हो गई इन दो गाड़ियों में कुल तीन लोग सवार थे।
दुर्घटना होने की वजह से कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो व्यक्ति घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों की मदद से नेरवा पुलिस ने घायलों को आईजीएमसी अस्पताल पहुंचाया है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों को पता करने की कोशिश कर रही है।
