By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: कछियारी गांव से आरएस बाली ने किया रोज़गार संघर्ष रैली के दूसरे चरण का आगाज़
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > political > political > कछियारी गांव से आरएस बाली ने किया रोज़गार संघर्ष रैली के दूसरे चरण का आगाज़
electionhimachalpoliticalpolitical

कछियारी गांव से आरएस बाली ने किया रोज़गार संघर्ष रैली के दूसरे चरण का आगाज़

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/10/10 at 5:29 PM
Share

राहुल चावला,कांगड़ा: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की रोजगार संघर्ष यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत आज 10 अक्टूबर को कछियारी गांव से हुई। इस यात्रा का आगाज नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी राष्ट्रीय सचिव आरएस बाली ने किया। इस मौके पर हजारों की संख्या में पुरुषों सहित महिलाओं ने भी भाग लिया। वहीं युवाओं की ओर से कछियारी गांव से लेकर नगरोटा बगवां तक बाइक रैली भी निकाली गई। इस दौरान कछियारी से लेकर नगरोटा बगवां तक जगह-जगह कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव आरएस बाली का स्थानीय लोगों की ओर से जोरदार स्वागत किया गया।

इस रोजगार संघर्ष यात्रा का यात्री ठहराव ज्वालाजी में रहेगा और सुबह ज्वालाजी मंदिर में पूजा अर्चना के बाद आज सुबह नादौन, हमीरपुर, सुजानपुर, आलमपुर, थुरल, मरंडा व पालमपुर तक जाएगी उसके बाद यह यात्रा वापिस नगरोटा बगवां लौटेगी।

रोजगार संघर्ष यात्रा को लेकर आरएस बाली ने कहा कि इस रोजगार संघर्ष यात्रा को निकालने का मकसद प्रदेश सरकार को बेरोजगार युवाओं का दर्द दिखाना है। कांग्रेस ने जो गारंटिया दी हैं उन्हें जनता ने स्वीकार कर लिया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से विकास पुरूष जीएस बाली के प्रयत्नों से कांग्रेस ने बेरोजगारों को रोजगार भत्ता दिया था। उसी तरह पार्टी सत्ता में आने के बाद बेरोजगार को नौकरियां के अतिरिक्त सभी लाभ देगी।

उन्होंने कहा कि ये गर्व की बात है कि 2012 में उनके पिता ने पहली रोजगार संघर्ष यात्रा निकाली थी। वह हर विधानसभा क्षेत्र में यात्रा लेकर गए थे और लोगों ने पूरा समर्थन दिया था। आरएस बाली ने कहा कि हजारों करोड़ रुपए के कर्ज तले डूबे राज्य को आजादी के अमृत महोत्सव के नाम पर लाखों रुपए का खर्चा कर सरकारी खजाने को लूटा जा रहा है। प्रदेश जयराम सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है और अपने कार्यकाल की नाकामियों को छुपाने के लिए जनता को भ्रमित कर रही है।

आरएस बाली ने कहा कि टिकटों को लेकर कांग्रेस एकजुटता के साथ एक-एक विधासनसभा में सबसे बेहतर उम्मीदवार देने के लिए काम कर रही है। भाजपा सरकार के प्रति लोगों का रोष कांग्रेस को रिकार्ड बहुमत से सत्ता में लाएगा।

TAGGED: Employment, Kachiyari village, RS Bali
admin October 10, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद भाजपा करेगी उम्मीदवारों की घोषणा:देवेंद्र सिंह राणा
Next Article शिमला के गिल्लड़ नाला नेरवा-देईया रोड के पास दो गाड़ियां दुर्घटनाग्रस्त
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

भरवाईं स्कूल के एनएसएस स्वयंसेवियों ने स्वच्छता अभियान चलाकर दिया समाज सेवा का संदेश

Ago

हिमाचल को CRIF के तहत 239.45 करोड़ रुपए की मंजूरी, बागवानी क्षेत्रों की सड़कें होंगी अपग्रेड

Ago

सुधीर शर्मा पर दर्ज एफआईआर को लेकर भाजपा का सरकार पर हमला, आशीष शर्मा बोले- राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई

Ago

नूरपुर पुलिस ने तीन लापता लोगों को सकुशल किया बरामद

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?