सोलन/योगेश शर्मा – ओल्ड पेंशन स्कीम बहाली की मांग को लेकर लगातार हिमाचल प्रदेश में कर्मचारी क्रमिक अनशन कर रहे हैं, वहीं लगातार रोजाना 24 घंटे तक चार से पांच कर्मचारी अनशन में हिस्सा लेकर सरकार से अपनी बात रख रहें है, वही सोलन पहुंचे न्यू पेंशनर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने कहा कि वे आखिरी सेकेंड,आखिरी मिनट तक ओपीएस बहाल होने का इंतजार सरकार की ओर से करेंगे।
सरकार का साथ देने के लिए कर्मचारी तैयार लेकिन सबसे पहले हो ओपीएस बहाल
प्रदीप ठाकुर ने कहा कि अगर तब भी वर्तमान सरकार इस ओर ध्यान नहीं देती है तो सरकार को वोट के माध्यम से करारा जवाब देने के लिए कर्मचारी पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि सरकार यदि ओल्ड पेंशन बहाल करने में विफल रहती है तो जयराम सरकार का आने वाले समय में कुछ भी नहीं होने वाला है। प्रदीप ठाकुर ने कहा कि जो भी राजनीतिक दल ओपीएस बहाली की बात करेगा कर्मचारी उसे ही वोट देने वाले हैं।
नेता खुद ले रहे पेंशन कर्मचारी अनशन को मजबूर*
उन्होंने कहा कि प्रदेश में डेढ़ लाख कर्मचारी है जो ओपीएस की मांग कर रहे हैं उन्होंने कहा कि विधायक और मंत्री लोग 4 से 5 पेंशन पांच पांच लाख की ले रहे है और कर्मचारियों को धरने प्रदर्शन करने पर मजबूर कर रहे हैं लेकिन इसका जवाब कर्मचारी देने के लिए तैयार है।
सरकार की हर मंशा को जानते है कर्मचारी
उन्होंने कहा कि कर्मचारी सरकार की हर मंशा को जानते हैं लेकिन जो भी राजनीतिक दल ओल्ड पेंशन बहाली की बात करेगा और उसे पूरा करेगा उसे ही इस बार कर्मचारियों का साथ मिलने वाला है,प्रदीप ठाकुर ने कहा कि जब तक ओल्ड पेंशन बहाल नहीं हो जाती है तब तक कर्मचारियों का अनशन जारी रहने वाला है।
