By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: ऊना-हमीरपुर रेल लाइन पर हांफ गया डबल इंजन : एडवोकेट रोहित
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > ऊना-हमीरपुर रेल लाइन पर हांफ गया डबल इंजन : एडवोकेट रोहित
himachal

ऊना-हमीरपुर रेल लाइन पर हांफ गया डबल इंजन : एडवोकेट रोहित

admin
admin 2 Min Read
Updated 2022/10/14 at 2:00 PM
Share

अरविंदर सिंह, हमीरपुर: वर्षों से जिस ऊना-हमीरपुर रेललाइन की बातें भाजपा सरकारें करती रही हैं उस बड़े प्रोजेक्ट के नाम पर जिला हमीरपुर के लोगों को एक बार फिर ठग दिया गया है। भाजपा की केेंद्र और प्रदेश सरकार जिस ऊना-हमीरपुर रेललाइन के निर्माण की बात कर रही थी उसका डबल इंजन शिलान्यास से पहले ही हांफ गया। यह बात स्टेट बार काउंसिल के सदस्य एवं जिला कांग्रेस हमीरपुर के प्रवक्ता एडवोकेट रोहित शर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जुमलों और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के हमीरपुर के प्रति भेदभाव पूर्ण रवैये ने एक बार फिर जिले को पीछे धकेलने का प्रयास किया है।

रोहित शर्मा ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से जानना चाहा है कि आखिर क्यों हमीरपुर जिले के लोगों को बार-बार ठगने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि 5930 करोड़ के प्रस्तावित इस प्रोजेक्ट के लिए पहले हर मंच से घोषणाएं की जाती रहीं कि इस रेललाइन के निर्माण का 90 प्रतिशत खर्च केंद्र सरकार करेगी और 10 प्रतिशत हिमाचल सरकार को वहन करना होगा, लेकिन बजट के नाम पर इस करोड़ों के प्रोजेक्ट के लिए केंद्र सरकार की ओर से मात्र एक हजार रुपए बजट स्वीकृत करना खुद में ही बहुत हास्यास्पद और भद्दा मजाक था।

रोहित शर्मा ने कहा कि चाहे केंद्र सरकार हो या प्रदेश सरकार हमीरपुर के साथ लगातार भेदभाव पूर्ण रवैया अपनाए हुए है। हमीरपुर की जनता वर्षों से रेल की सीटी सुनने के लिए तरस रही है लेकिन एक बार फिर भाजपा की डबल इंजन की सरकार हमीरपुर के लोगों को निराश किया है। जिला कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों में हमीरपुर की जनता डबल इंजन सरकार को मुंहतोड़ जवाब देगी।

TAGGED: Advocate Rohit, Una-Hamirpur rail line
admin October 14, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article Video में देखें, ऐतिहासिक ठोडो मैदान पहुंची प्रियंका गांधी, कांग्रेस का उमड़ा जनसैलाब
Next Article जब तक ओपीएस बहाल नहीं होती तब तक सरकार नहीं बदल पाएगी रिवाज
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

पंचायती राज चुनाव परिणामों पर भाजपा का दावा, कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना: रणधीर शर्मा

Ago

24 से 26 जून तक सजेगा जिला स्तरीय पिपलू मेला, तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे विधायक विवेक शर्मा

Ago

हिमाचल कैबिनेट के अहम निर्णय: भूमिहीनों को राहत, स्वास्थ्य सेवाओं में बड़े पैमाने पर भर्ती, हिमकेयर का दायरा बढ़ा

Ago

चंबा और कुल्लू में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने ली शपथ, कुल्लू में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद को लेकर सियासी हलचल तेज

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?