सोलन/योगेश शर्मा: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव का शंखनाद करने सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में पहुंची। यहां उनका हिमाचली टोपी पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।

वह कुछ ही देर में परिवर्तन प्रतिज्ञा महारैली को संबोधित करेंगी। बता दें कि रैली स्थल पर कांग्रेस का जनसैलाब उमड़ा हुआ है।
महारैली में पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू और नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री आदि विशेष रूप से मौजूद हैं।

