अरविंदर सिंह,हमीरपुर: हमीरपुर जिला में भोटा के समीप दो बसों के बीच टक्कर हुई। इस घटना में चालक सहित चार सवारियों को हल्की चोटें आई । आज सुबह भोटा के नारायण नगर के पास एचआरटीसी की दो बसें आपस में टकरा गईं। इससे दोनों बसों के चालक और बस में सवार 4 सवारियों को हल्की चोटें आई हैं,जिन्हें उपचार के लिए सिविल हॉस्पिटल भोटा में भर्ती करवाया गया है।
जिन बसों के बीच यह टक्कर हुई है उसमें से एक हमीरपुर डिपो की बस हरिद्वार से बस स्टैंड हमीरपुर आ रही थी, जबकि नालागढ़ डिपो की बस हमीरपुर से चंडीगढ़ जा रही थी। इस दौरान नारायण नगर भोटा में दोनों के बीच टक्कर हो गई।
एचआरटीसी हमीरपुर डिपो के उप मंडलीय प्रबंधक हमीरपुर विवेक लखनपाल ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि भोटा में दो बसों में टक्कर हुई है, जिसमें 6 लोग घायल है।
