शिमला (एकता): शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह का आज जन्मदिन है। वह हिमाचल के सबसे युवा चेहरों में से एक हैं। 33 साल के हुए विक्रमादित्य सिंह ने आज तक अपने राजनीतिक सफर में काफी कुछ सिखा है। वह काफी उतार-चढ़ावों से भी गुजरे हैं लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। आज हम उनके जन्मदिन पर कुछ खास बातों के बारे में बताएंगे। आइए जानिए उनका कुछ ऐसा है अब तक का सफर।
2017 के चुनावों में 4850 वोटों से जीते
हिमाचल में 6 बार मुख्यमंत्री रह चुके वीरभद्र सिंह के इकलौते बेटे विक्रमादित्य सिंह का जन्म 17 अक्टूबर 1989 को हुआ। विक्रमादित्य ने शिमला के बिशप कॉटन स्कूल से शिक्षा ली, 2007 में दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज से हिस्ट्री ऑनर्स में बीए किया। विक्रमादित्य शूटिंग में हिमाचल का नेशनल लेवल पर प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उन्होंने साल 2007 में हुए ट्रैप शूटिंग कॉम्पिटीशन में ब्रॉन्ज़ मेडल जीता था। शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने 2017 के चुनावों में 4850 वोटों से जीत हासिल की है। उन्होंने भाजपा के प्रमोद शर्मा को चुनावों में हराया था।

8 मार्च 2018 को हुई थी विक्रमादित्य की शादी
विधायक विक्रमादित्य सिंह की शादी 8 मार्च 2018 को राजसमंद जिले के आमेट के पूर्व ठिकानेदार परिवार की राजकुमारी सुदर्शना सिंह से हुई। विक्रमादित्य सिंह और सुदर्शना सिंह का विवाह कानोता गढ़ पैलेस में हुआ।

सामाजिक जुड़ाव से है लगाव
विक्रमादित्य हिमाचल प्रदेश स्पोर्ट्स, कल्चर ऐंड एन्वायरमेंट असोसिएशन (HPSCEA) के नाम से एक एनजीओ भी चलाते है। HPSCEA पर्यावरण जागरूकता के साथ समय-समय पर क्रिकेट और वॉलीबॉल टूर्नामेंट का भी आयोजन करता है। जीएस बाली के बेटे रघुबीर सिंह को हराकर विक्रमादित्य नवंबर 2011 में यूथ कांग्रेस के सबसे युवा अध्यक्ष बने।

