नालागढ़/जगत सिंह: हिमाचल विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी के स्टार प्रचारक पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का नालागढ़ में रोड शो करने का दौरा रद्द हो गया है। बता दें कि बुधवार को मान का नालागढ़ में रोड शो था जोकि किसी वजह से रद्द हो गया। जिसके चलते आम आदमी पार्टी ने शो निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया।
उन्होंने आज रोड शो कर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर प्रत्याशी धर्मपाल चौहान के लिए चुनाव प्रचार करना था। रोड शो में पंजाब की कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन शामिल हुई। आप पार्टी के प्रत्याशी धर्मपाल चौहान के लिए चुनाव प्रचार कर रही है। यह भगवंत मान का पहला रोड शो था। अब तक पार्टी की कोई भी बड़ी रैली व जनसभा नहीं हुई है।
