अनिल कुमार, किन्नौर: जिला किन्नौर के विधायक जगत सिंह नेगी ने बुधवार को देश के प्रथम मतदाता स्वर्गीय मास्टर श्याम सरन नेगी के निवास स्थान कल्पा पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस के कार्यकर्ता व पदाधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे है।
देश के प्रथम मतदाता स्वर्गीय मास्टर श्याम सरन नेगी का 5 नवंबर को निधन हुआ था जिसके बाद उनके घर प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी श्रद्धांजलि के लिए 8 नवंबर को पहुंचे थे और आज विधायक किन्नौर जगत सिंह नेगी ने भी श्याम सरन नेगी के घर पहुंचकर उनके परिवारजनों से मुलाक़ात की और अपनी संवेदनाएं प्रकट की है। उन्होंने श्याम सरन नेगी की देहांत पर दुख भी जताया है।
बता दे कि देश के प्रथम मतदाता मास्टर श्याम सरन नेगी ने अपने निधन से दो दिन पूर्व यानी 2 नवंबर को अपने मत का प्रयोग पोस्टल बैलेट पेपर के माध्यम से किया था। उन्होंने प्रदेश के लोगों को इस विधानसभा चुनावों मे बढ़चढ़कर हिस्सा लेने क़ा आग्रह भी किया था।
