मंडी/परी शर्मा: मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में दो दिन मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जताया था जिसके चलते अब प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू हो चुका है। एडीएम मंडी अष्वनी कुमार ने कहा कि पिछले कल से हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो चुकी है और मंडी जिला के भी उपरी क्षेत्रों में कल रात से बर्फबारी का दौर जारी है।
उन्होंने कहा कि मौसम विभाग के फॉरकास्ट के बाद मंडी के सराज के कई उपरी क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। उन्होंने लोगों से अपील है कि ऐसे मौसम में ऊपरी क्षेत्रों में जाने का खतरा ना लें और रात के समय वाहन चलाने से भी बचे। उन्होंने कहा कि मौसम को देखते हुए विभागीय अधिकरियों को जरूरी दिशनिर्देश जारी कर दिए गए है।
