बिलासपुर/सुभाष ठाकुर: नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ बिलासपुर पुलिस पूरी तरह से सख्त हो गई है। बिलासपुर शहर के विभिन्न स्थानों पर पुलिस प्रशासन दिन व रात को नाका लगाकर पूरी तरह से वाहन चालकों पर नजर बनाए हुए है। पुलिस प्रशासन ने अब सरकारी व निजी बसों की चैकिंग करना भी शुरू कर दी है। बसों को नगर के काॅलेज चैक, बामटा चैक, बस अड्डा चैक व विभिन्न स्थानों पर नाका लगाकर रोका जा रहा है। इसी के साथ वाहन चालकों की एहल्को सेंसर के साथ जांच की जा रही है। यहीं नहीं, सवारियों के सामानों की भी जांच की जा रही है, क्योेंकि कुछ समय से पुलिस प्रशासन को बस में सफर कर रहे कुल संदिग्ध लोगों से नशे का सामान बरामद हुआ है, जिसके चलते अब यह चैकिंग लगातार जारी हो गई है।
कैमरों की मदद से मौके पर ही काटे जा रहे चालान
बिलासपुर डीएसपी राजकुमार ने बताया कि सरकारी व निजी बसों की जांच की जा रही है। वाहन चालक पूरी तरह से नियमों की पालना कर रहे हैं, इस पर पूरी पैनी नजर रखी जा रही है। इसी के साथ बिलासपुर शहर व नयना देवी में लगाए गए आईटीएमएस कैमरों से भी वाहन चालकों पर पूरी नजर रखी जा रही है। अगर कोई ओवरस्पीड, बिना हेलमेट व टीपल राइडिंग करता हुआ पाया जाता है तो उक्त कैमरों की मदद से मौके पर ही चालान काटे जा रहे है। उन्होंने बताया कि बिलासपुर पुलिस ने नशे व यातायात व्यवस्था में सुधार लाने के लिए यह उचित कदम उठाए है। इसके लिए बतौर टीमों का भी गठन किया गया है, जो दिन रात नाका लगाकर वाहन चालकों की जांच कर रही है।
