राहुल चावला, धर्मशाला: प्रदेश भर ने 12 नवंबर को हुई विधानसभा चुनावों के बाद बीते कल मतगणना के बाद चुनावी परिणाम घोषित किया गया है। प्रदेश भर में यह चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए हैं। वहीं धर्मशाला में भी चुनावों की यह प्रक्रिया सफलतापूर्ण तरीके से पूरी हुई हैं। डीसी कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हो चुकी है। उन्होंने बताया कि ईवीएम को आगामी 45 दिनों तक सुरक्षित रखा जाएगा।
इलेक्शन पीटीशन यदि कोई दायर करता है तो उसे प्रदेश हाईकोर्ट में दायर किया जाता है। जितने भी वीवीपैट हैं उनकी स्लिपस को निकालकर स्ट्रांग रूम रख दिया जाएगा और खाली वीवीपैट को ईवीएम सेंटर दाड़ी में सुरक्षित रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि रिजर्व ईवीएम को भी विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से मंगवाया जा रहा है, उन्हें भी दाड़ी में निर्मित भवन में रखा जाएगा।
