नाहन/देवेन्द्र कुमार-हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के आदेशों के बाद प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है । नाहन में सीएम के आदेशों के बाद प्रशासन ने हेलीपोर्ट निर्माण के लिए भूमि का चयन कर लिया है।
नाहन में हेलीपोर्ट के लिए 10 बीघा भूमि का चयन
दरअसल सरकार ने प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में हेलीपोर्ट बनाने का निर्णय लिया है। जिसके लिए प्रशासन को तुरंत प्रभाव से भूमि चयन करने के निर्देश दिए गए हैं । सीएम के आदेशों पर अमल करते हुए सिरमौर जिला प्रशासन ने नाहन के समीप धार क्यारी में 10 बीघा भूमि का चयन कर लिया है और इसकी रिपोर्ट प्रदेश सरकार को भेज दी गई है।
हेलीपोर्ट के निर्माण के बाद जिला टूरिज्म सेक्टर के साथ साथ धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा । सिरमौर जिला की करें तो यहां बड़ी संख्या में बाहरी राज्यों से पर्यटक पहुंचते हैं। वही हेलीपोर्ट के निर्माण से यहां धार्मिक स्थलों पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को भी एक बड़ी सुविधा मिलेगी।
