By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: उपायुक्त किन्नौर का तबादला, आयोजित हुआ विदाई समारोह
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > उपायुक्त किन्नौर का तबादला, आयोजित हुआ विदाई समारोह
himachal

उपायुक्त किन्नौर का तबादला, आयोजित हुआ विदाई समारोह

admin
admin 2 Min Read
Updated 2022/12/15 at 5:43 PM
Share
अनिल कुमार, किन्नौर: प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही सबसे पहला तबादला कांग्रेस सरकार की ओर से उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक का किया गया है। उपायुक्त का तबादला होने के बाद गुरुवार को उनके सम्मान में उपायुक्त कार्यालय के सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर आबिद हुसैन सादिक ने उपायुक्त किन्नौर  रहते हुए उनकी क्या प्राथमिकताएं थी और उनके कार्यकाल में क्या उपलब्धियां रहीं उनके बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि इस जिला में तैनात होते ही उनकी पहली प्राथमिकता स्वास्थय सेवाओं को सुदृढ़ करना था जिसके लिए उन्होंने विशेष कदम उठाए। इसके साथ ही उन्होंने एफआरए के मामलों की स्वीकृति के लिए कार्य किया जिसमें उन्हें सफलता हासिल हुई।
उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में कोरोना महामारी की दूसरी लहर चरम सीमा पर थी ओर टीकाकरण की दोनों डोज देने में जिला किन्नौर ने पूरे देश में प्रथम स्थान हासिल किया था। उन्होंने बताया कि जिला किन्नौर में रहते हुए उनका प्रयास लोगों को सुविधा उपलब्ध करवाना था ओर इस दिशा में उन्होंने विभिन्न उद्योगों की सहायता से सीएसआर के तहत कई विकास कार्य करवाए।
आबिद हुसैन सादिक ने कहा कि जिला में उनका अनुभव काफी अच्छा रहा ओर अपने लगभग डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में उन्हें प्रशासनिक टीम का भी भरपूर सहयोग मिला। उन्होंने बताया कि उन्होंने हमेशा अपने अधिनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों को कार्य करने के लिए खुशनुमा माहौल उपलब्ध करवाया जिससे सभी कार्य समय पर पूर्ण हुए।
इस अवसर पर सहायक आयुक्त राजेंद्र कुमार गौतम ने निवर्तमान उपायुक्त को टोपी और खतक भेंट किया। उन्होंने कहा कि निवर्तमान उपायुक्त के साथ उनका कार्यकाल अविस्मरणीय रहेगा। उन्होंने निवर्तमान उपायुक्त के उज्जवल भविष्य की कामना की और उन्हें नई जिम्मेवारी के लिए शुभकामनाएं दी।
TAGGED: Deputy Commissioner, Kinnaur
admin December 15, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article निंगमा स्कूल प्रमुख धर्मगुरु तकलुंग चेतुल रिंपोछे पहुंचे धर्मशाला, तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा से की मुलाक़ात
Next Article सीएम के निर्देशों के बाद अलर्ट मोड़ पर प्रशासन, नाहन के धार क्यारी में बनेगा हेलीपोर्ट
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नारी सम्मान पर राजनीति तेज, महिला आरक्षण विधेयक पर सांसद का विपक्ष पर निशाना

Ago

चुराह में सड़कों की हालत सुधरेगी, 8 किलोमीटर सड़क पर होगा टारकोल कार्य

Ago

प्रसाद योजना से बदलेगा चिंतपूर्णी मंदिर का स्वरूप, डिप्टी सीएम ने की प्रगति की समीक्षा

Ago

धर्मशाला में टैक्सी ऑपरेटरों का विरोध तेज, हनुमान मंदिर में की प्रार्थना; 22 अप्रैल की बैठक पर टिकी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?