मंडी/परी शर्मा- एनएच 21 पर पंडोह से मंडी सड़क पर 4 मील के पास पहाड़ी सरकने से अकसर सड़क बंद हो जाती है और वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ती है। वही अब इस मार्ग पर दोपहर वाली ट्रैफिक रोकने की शिफ्ट का समय आधा घंटा बढ़ाया गया है। यानि 7 मील और 4 मील दोनों तरफ ट्रैफिक रोकने का समय 12ः30 से 2 बजे तक रहेगा।
पहाड़ी सरकने से सड़क बंद थी
मंडी पुलिस के अनुसार 10 दिसंबर की रात को पंडोह से मंडी सड़क पर 4 मील के पास पहाड़ी सरकने से सड़क बंद हो गई थी। जिसे 11 दिसंबर को सिंगल-लेन ट्रैफिक के लिए खोल दिया गया था।
बता दें कि यहां दोपहर वाली ट्रैफिक रोकने की शिफ्ट का समय आधा घंटा बढ़ाया गया है ताकि इस स्थान को आज ही डबल-लेन सुचारू ट्रैफिक के लिए खोला जा सके। इस बदलाव के अलावा, जो कि केवल आज के लिए है ट्रैफिक रोकने की शिफ्टें हमेशा की तरह जारी रहेंगी व हमेशा की तरह इस रोड की ट्रैफिक रोकने की शिफ्टों के दौरान मंडी से कुल्लू वाया कटौला व पंडोह से सुंदरनगर/डडौर वाया गोहर वैकल्पिक सड़कें उपलब्ध रहेंगी। फरवरी माह के अंत तक मंडी-पंडोह सड़क पर कटिंग का कार्य समाप्त हो इसके लिए मंडी पुलिस प्रयासरत है।
