विकास शर्मा, चिंतपूर्णी: नववर्ष पर हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी में मां चिंतपूर्णी के दर्शन भक्तों को 3 दिन दिन रात करवाये जाएंगे। नववर्ष 2023 के उपलक्ष्य में धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी में मां चिंतपूर्णी के दरबार में 31 दिसंबर से दो जनवरी 2023 तक तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया जाएगा।II इस मेले के दौरान माता रानी का मंदिर दर्शनों के लिए 24 घंटे यानी दिन-रात खुला रहेगा और भक्त सुबह से रात में कभी भी माता रानी के दर्शन कर सकेंगे।
बुधवार को बाबा श्री माई दास सदन में मंदिर न्यास चिंतपूर्णी की बैठक में यह निर्णय लिए गया हैं। एडीसी ऊना अमित शर्मा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सभी विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में यह भी तय किया गया कि मंदिर को बस रात को सफाई के लिए कुछ समय के लिए बंद किया जाएगा। इस दौरान धारा 144 रहेगी और डीजे चलाने, आतिशबाजी चलाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
अमित शर्मा ने बताया कि नव वर्ष के अवसर में मेला 31 दिसंबर से 2 जनवरी तक आयोजित किया जा रहा हैं। मेले में एसडीएम अंब डॉ. मदन कुमार को मेला अधिकारी नियुक्त किया है। इसके अलावा डीएसपी अंब को पुलिस मेला अधिकारी नियुक्त किया गया है। अमित शर्मा ने बताया कि मेले में श्रद्धालुओं को लंगर लगाने की अनुमति दी जाएगी जिसकी परमिशन मंदिर न्यास चिंतपूर्णी की ओर से दी जाएगी।
मेले में ढोल नगाड़े पर प्रतिबंध रहेगा। मेले में धारा 144 लागू रहेगी। इसके अलावा मेले में अतिरिक्त सुरक्षा कर्मचारी व्यवस्थाओं की देखरेख के लिए तैनात किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से मेले में नारियल मंदिर में ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। मेले में विद्युत, जल शक्ति विभाग, पीडब्ल्यूडी विभाग को मेले में व्यवस्था बनाए रखने के लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि मेले में मंदिर श्रद्धालुओं के लिए दर्शन के लिए 24 घंटे खुला रहेगा जिसमें सफाई व्यवस्था के लिए कुछ समय मंदिर को बंद रखा जाएगा। इस अवसर मंदिर अधिकारी , एसडीओ राज कुमार जसवाल, बारीदार सभा के प्रधान रविंद्र छिंदा, छपरोह प्रधान शशि बाला, गंगोट पंचायत प्रधान ऐश्वर्या शर्मा, नारी पंचायत प्रधान अलका संधू, व्यापार मंडल के प्रधान बासुदेव बैठक में उपस्थित रहे।
