संजु चौधरी, शिमला: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के करीबी माने जाने वाले अनूप कुमार रतन को प्रदेश सरकार ने हिमाचल प्रदेश का नया महाधिवक्ता नियुक्त कर दिया हैं। छोटा शिमला के स्ट्रॉबेरी हिल निवासी अनूप कुमार रतन मूल रूप से जिला ऊना के अंब से संबंध रखते हैं। पूर्व की कांग्रेस सरकार के समय अनूप कुमार रतन अतिरिक्त महाधिवक्ता के पद पर नियुक्त थे। अनूप कुमार रतन को प्रदेश सरकार की ओर से हाईकोर्ट के समक्ष मामलों की पैरवी करने के लिए एडवोकेट जनरल नियुक्त किया हैं।
बुधवार को अनूप रतन हाईकोर्ट में महाधिवक्ता का कार्यभार संभाला । इस दौरान अधिवक्ता सहित अन्य कांग्रेस के नेता उन्हें बधाई देने पहुंचे। महाधिवक्ता नियुक्ति होने पर अनूप रतन ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार जताया और कहा की सरकार के जितने भी मामले कोर्ट में लंबित पड़े हैं उन्हें जल्द से जल्द निपटाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि एडवोकेट जनरल का पूरा डिपार्टमेंट इस काम को पूरे सत्य निष्ठा के साथ करेगा। वहीं यह भी कोशिश रहेगी की आने वाले समय में कोर्ट तक कम ही मामले पहुंचे ताकि आम जनता को जिस तरह से छात्र परीक्षाएं देकर अपने रिजल्ट का इंतजार करते हैं उन्हें जल्द निपटाया जाएगा। अनूप रतन ने कहा सरकार ने जो जिम्मेवारी उन्हें दी है वे उस पर खरा उतरने की वह पूरी कोशिश करेंगे।
