नाहन/देवेंद्र कुमार- कोरोना वायरस के नए वेरिएंट को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है । जिला सिरमौर में सभी अस्पतालों, सीएचसी, पीएचसी में आने वाले खांसी , जुखाम, बुखार के रोगियों के कोरोना सैंपल लेने के आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों को जारी कर दिए गए है। इसके इलावा कोरोना से निपटने के लिए आवश्यक सामान उपलब्ध करवाने को लेकर भी डिमांड स्वास्थ्य विभाग को भेजी जा चुकी है । ताकि समय रहते कोरोना नए वेरिएंट को देखते हुए सभी तैयारियां पूरी कर ली जाए।
खांसी , जुखाम बुखार के रोगियों के लेंगे सैम्पल
जिला सिरमौर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अजय पाठक ने बताया कि सिरमौर में कोरोना के नए
वेरिएंट को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है । उन्होंने बताया कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों में कोरोना सेंपलिंग बढ़ाने को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि खांसी , जुखाम , बुखार के अस्पतालों में आने वाले रोगियों के कोरोना सैंपल लेना अनिवार्य किया गया है । उन्होंने बताया कि प्रिंसिपल हेल्थ सेक्टरी द्वारा दिए गए निर्देशों पर भी अमल किया जा रहा है, ताकि कोरोना के नए वेरिएंट से निपटने के लिए समय रहते सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली जाए।
