सोलन:योगेश शर्मा- प्रदेश में नई सरकार बनने के बाद सोलन में भाजपा को पहला झटका लग चुका है। द बघाट अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक में भाजपा का तख्ता पलट हो चुका है। सरकार की ओर से दो नए निदेशक बनने के बाद बैंक के निदेशक मंडल में भाजपा अल्पमत में आ गई। इसके बाद आज निदेशक मंडल की बैठक हुई, जिसमें अरुण शर्मा को बैंक को नया अध्यक्ष सर्वसम्मति से चुना गया। अब इस पद पर कांग्रेस समर्थित निदेशक का चेयरमैन बन चुका है।
दो नए निदेशक के मनोनीत होने के बाद बैंक में कांग्रेस को मिला बहुमत
बघाट बैंक में 7 निर्वाचित और 2 मनोनीत निदेशक हैं। निदेशक मंडल के चुनाव में 7 में से 4 भाजपा समर्थित जीते तो संघर्ष समिति के एक सदस्य ने भी उन्हें समर्थन दिया। इसके बाद 2 सदस्यों के मनोनीत होने के बाद भाजपा समर्थित सुंदर सिंह ठाकुर चेरयमैन और संजीव सूद वाइस चेयरमैन थे। अल्पमत में आने के बाद निदेशक मंडल को भंग कर दिया गया। सरकार की ओर से गगन चौहान और मनहरदीप सिंह को नए निदेशक मनोनीत किया गया है इसके बाद कांग्रेस बघाट बैंक में बहुमत में आ चुकी है।
अब वीरवार को निदेशक मंडल की बैठक हुई। जिसमें कांग्रेस के अरुण शर्मा को चेयरमैन और संघर्ष समिति सोलन के किरण किशोर को वाइस चेयरमैन चुना गया है । अरुण शर्मा ने कहा उन्हें चौथी बार बघाट बैंक सोलन की कमान मिली है । ऐसे में वे प्रदेश कांग्रेस हाईकमान का धन्यवाद करते हैं और बैंक को सही ढंग से आगे बढ़ाने के लिए भी वे कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि आज सर्वसम्मति से चुनाव हुआ है और बैंक के निदेशकों के बीच कोई भी खींचतान नहीं है।
